Saturday, November 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महासमुंद में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार: 8 चोरी की मोटरसाइकिलें और 14 मोबाइल जब्त, गिरवी रखकर चला रहा था चोरी का खेल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

:✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली देवराम चौहान 

 

: बस स्टैंड के पास चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरोपी; पुलिस पूछताछ में अलग-अलग स्थानों से 8 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया।

 

महासमुंद। जिले में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए थाना महासमुंद पुलिस ने एक कथित शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं उसकी निशानदेही पर कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिलें और 14 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने पास रखने के साथ ही कुछ मोटरसाइकिलें अलग-अलग व्यक्तियों के पास गिरवी भी रखता था।

 

बस स्टैंड के पास ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरोपी

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धनसुली निवासी बंसत कुमार साहू ने 13 अक्टूबर 2026 को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MY 1036 चोरी होने की रिपोर्ट थाना महासमुंद में दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 619/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।

 

इसी दौरान 27 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महासमुंद बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान घनश्याम ध्रुव (31 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06, टिकरापारा झलप, थाना पटेवा के रूप में हुई।

 

चोरी की बाइक गिरवी रखकर जुटा रहा था पैसे

 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अलग-अलग स्थानों से कुल 8 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि पैसों की जरूरत के चलते 3 मोटरसाइकिलें अपने पास रखी थीं, जबकि शेष 5 मोटरसाइकिलें अलग-अलग व्यक्तियों के पास गिरवी रख दी थीं।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 मोटरसाइकिलें तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा थाने में प्रस्तुत की गई 5 मोटरसाइकिलें गवाहों के समक्ष जब्त कीं। इसके अलावा 14 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

 

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

 

पुलिस ने आरोपी घनश्याम ध्रुव को 27 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

जब्त मोटरसाइकिलों का विवरण:

 

हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG 04 RV 8963

हीरो HF डीलक्स – CG 06 GD 8748

हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG 04 MT 0648

हीरो HF डीलक्स – CG 06 GK 0473

हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG 04 MU 4374

हीरो HF डीलक्स – CG 06 GL 4309

हीरो HF डीलक्स – CG 06 GH 6899

हीरो HF डीलक्स – CG 04 MY 1036

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos