महासमुंद में पुलिस का जुआरियों पर बड़ा धावा, 30 जुआरी गिरफ्तार, 3.87 लाख की संपत्ति जब्त
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महासमुंद में पुलिस का जुआरियों पर बड़ा धावा, 30 जुआरी गिरफ्तार, 3.87 लाख की संपत्ति जब्त

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
महासमुंद में पुलिस का जुआरियों पर बड़ा धावा, 30 जुआरी गिरफ्तार, 3.87 लाख की संपत्ति जब्त

---

महासमुंद में पुलिस का जुआरियों पर बड़ा धावा, 30 जुआरी गिरफ्तार, 3.87 लाख की संपत्ति जब्त

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली 
देवराम चौहान 

महासमुंद:

त्यौहारी सीजन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महासमुंद पुलिस ने कमर कस ली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम ने जुए के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस की कार्रवाई:
मुखबिर सूचना पर जुआडियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सजी चार फड़ो में धावा बोला। इस दौरान कुल 30 जुआरियों को दबोचा गया।

भारी मात्रा में बरामदगी:
जुआरियों के पास से पुलिस ने 
- 11 मोटरसाइकिल
- 19 मोबाइल
- 63,820 रुपये नगद
सहित कुल 03 लाख 87 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज:
चारों मामलों में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, छोटे संगठित अपराध की धारा 112, बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के इस पावन सीजन में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार, जुआ-सट्टा या संदिग्ध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष दस्ता 24 घंटे अलर्ट पर है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos