Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महासमुंद में दो गोदामों पर संयुक्त टीम की दबिश, 975 कट्टा अवैध धान जब्त

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh crime news
Chhattisgarh crime news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

🚨 बड़ी कार्रवाई: अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा!

 

कोमाखान के ग्राम भलेसर में राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की कार्रवाई; दो गोदामों में मिला अवैध धान का भंडारण

 

महासमुंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के संग्रहण और कारोबार पर जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड बागबाहरा के तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम भलेसर में दो गोदामों से कुल 975 कट्टा धान जब्त किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त जांच दल ने ग्राम भलेसर निवासी श्री विकास चंद्राकर के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में 175 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। टीम ने मौके पर धान जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए मंडी विभाग को सौंप दिया।

 

वहीं, दूसरी कार्रवाई में श्री धनराज चंद्राकर के गोदाम का निरीक्षण किया गया। यहां जांच के दौरान लगभग 800 कट्टा अवैध धान (रबी फसल) का संग्रहण पाया गया। संयुक्त टीम ने तत्काल धान जब्त कर मंडी विभाग के सुपुर्द किया।

 

इस प्रकार दोनों गोदामों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 975 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।

 

अवैध भंडारण और बिचौलियों पर प्रशासन की पैनी नजर

 

जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध धान संग्रहण, परिवहन, भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही हैं।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से धान संग्रहण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos