Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महासमुंद में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, 10 किमी क्षेत्र में प्रतिबंध

State Head - Kishor
State Head - Kishor
55 Views 5 Min Read 0 Comments
महासमुंद में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, 10 किमी क्षेत्र में प्रतिबंध

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

महासमुंद। जिले के ग्राम छिलपावन में सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं। सूकर पालक के यहां से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेश पर क्षेत्र को दो जोन में बांटा गया है।

 

आदेश के अनुसार छिलपावन गांव के एक किलोमीटर क्षेत्र को संक्रमित जोन और एक से 10 किलोमीटर क्षेत्र को निगरानी जोन घोषित किया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

 

जीवित सूकरों और उत्पादों की आवाजाही पर रोक

 

संक्रमित जोन से जीवित सूकरों तथा सूकरों से संबंधित उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं निगरानी जोन में सूकरों से जुड़े बाजार और दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पशु चिकित्सा विभाग की टीम करेगी निगरानी

 

संक्रमण की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीम संक्रमित क्षेत्र में सूकरों की जांच, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण से जुड़ी कार्रवाई करेगी। विभाग की ओर से क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।

 

प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos