महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 249.60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के अलावा परिवहन में इस्तेमाल डस्टर कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 9 लाख 57 हजार 920 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद सरायपाली पुलिस ने बैतारी चौक के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 पेटियों में रखी 1192 पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की कुल मात्रा 249.60 लीटर और अनुमानित कीमत 6 लाख 42 हजार 920 रुपये बताई गई है।
शराब के परिवहन में इस्तेमाल डस्टर कार क्रमांक CG-04 PS 3481 को भी पुलिस ने जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने राजेश पटेल, अजित पटेल और अमित पटेल को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 264/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट एवं धारा 111(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. राजेश पटेल (45 वर्ष) — निवासी भंवरचुआ, चौकी भंवरपुर, थाना बसना।
2. अजित पटेल (29 वर्ष) — निवासी कुटेला, थाना सरायपाली।
3. अमित पटेल (32 वर्ष) — निवासी कुटेला, थाना सरायपाली।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्टर: हेतराम साहू | hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!