Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*महासमुंद में 88 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 6 तस्कर गिरफ्तार*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज देवाराम चौहान ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली 

 

महासमुंद पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन निश्चय के तहत ANTF और पटेवा पुलिस की संयुक्त टीम ने NH-53 पर नाकेबंदी कर 88 किलो गांजा जब्त किया है।

 

पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के जालना जिले के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा के बरगढ़ जिले से गांजा लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे।

 

*जब्ती की पूरी डिटेल:*

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 बड़े बोरों में भरा 88 किलो गांजा, एक पिकअप वाहन, एक स्विफ्ट डिजायर कार, 7 मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल 53 लाख 73 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

 

*पुलिस की कार्रवाई:*

सभी 6 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की आगे जांच कर रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos