जनसरोकार की आवाज
महासमुंद (छत्तीसगढ़): महासमुंद ब्लॉक के हृदय स्थल शीतली नाला क्षेत्र की बदहाली को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय जनता की मांग और भारी विरोध के बाद जिस शराब भट्टी को इस संवेदनशील मार्ग से हटाकर कहीं और स्थानांतरित (Shift) किया गया था, उसे आज फिर रहस्यमयी ढंग से उसी पुराने स्थान पर संचालित किया जा रहा है।
ग्राउंड रिपोर्ट: बदहाली, गंदगी और पुराना इतिहास:👥 पियक्कड़ों की वही पुरानी भीड़: भट्टी के दोबारा इसी मार्ग पर आने से सुबह से रात तक असामाजिक तत्वों और पियक्कड़ों का हुड़दंग फिर शुरू हो गया है। गाड़ियों की बेतरतीब पार्किंग से मुख्य मार्ग पर लगातार ट्रैफिक जाम लग रहा है।
*शीतली नाला में पुनः गंदगी होने की पूरी पूरी संभावना* : विडंबना देखिए कि जहाँ एक तरफ शहर के पर्यावरण प्रेमी 'निर्मल सितली' अभियान चलाकर नाले को संवारने में जुटे हैं, वहीं शराब भट्टी पर आने वाले लोग खाली बोतलें, डिस्पोजल और कचरा सीधे नाले में फेंक रहे हैं। इससे यह जलस्रोत फिर से प्रदूषित और बदहाल हो रहा है।
*राहगीरों और महिलाओं की परेशानी* : इस मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी असुविधा व मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
🙏
*माननीय जिला प्रशासन से सीधा निवेदन:* क्षेत्र की जनता यह पूछ रही है कि जब पूर्व में जनहित को ध्यान में रखते हुए इस भट्टी को यहाँ से हटा दिया गया था, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि इसे दोबारा इसी पवित्र जलस्रोत के पास लाकर खोल दिया गया?'हमारा छत्तीसगढ़' चैनल के माध्यम से हम क्षेत्र के संवेदनशील आबकारी विभाग से अत्यंत विनम्रतापूर्वक लेकिन पुरजोर तरीके से यह निवेदन करते हैं कि जनभावनाओं और शीतली नाला की स्वच्छता का सम्मान किया जाए। जनता की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए इस शराब भट्टी को यहाँ से अविलंब स्थायी रूप से हटाया जाए।
ग्राउंड जीरो से तथ्यों के साथ निष्पक्ष रिपोर्ट:कमलेश चंद्राकर
✍️ब्लॉक रिपोर्टर, महासमुंद हमर प्रदेश छत्तीसगढ़'
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!