हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
🌾 महासमुंद जिले में कल (15 नवंबर) से शुरू होगी धान खरीदी: 1.62 लाख से अधिक किसान बेचेंगे धान, कलेक्टर के निर्देश पर तैयारियां पूरी
📍 महासमुंद । महासमुंद जिले में कल, 15 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। शासन द्वारा इस वर्ष किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के कड़े निर्देशों के बाद पूरे जिले के उपार्जन केंद्रों में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
📊 महासमुंद जिले के प्रामाणिक आंकड़े व नियम:
• पंजीकृत किसान: जिले में इस साल कुल 1 लाख 62 हजार 566 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें करीब 3,974 नए किसान शामिल हैं।
• उपार्जन केंद्र: किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 159 सहकारी समितियों के माध्यम से कुल 202 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। इसमें 20 नवीन केंद्र शामिल हैं।
• प्रति एकड़ बड़ी राहत: कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता राशि (सब्सिडी) सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
• नियमों में छूट: इस बार उपार्जन केंद्रों में 21 क्विंटल धान विक्रय की अनिवार्य बाध्यता को समाप्त कर दिया है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार धान बेच सकेंगे।
• टोकन की ऑनलाइन सुविधा: किसान अब 'टोकन तुंहर हाथ' मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से ऑनलाइन टोकन काट सकते हैं।
• अवैध धान पर सख्त पहरा: ओडिशा सीमा से लगे होने के कारण प्रशासन ने बिचौलियों को रोकने के लिए 15 अंतर्राज्यीय जांच चौकियां (Check Posts) बनाई हैं। शिकायतों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी एक्टिव किया गया है।
ब्लॉक रिपोर्टर: कमलेश चंद्राकार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!