गत दिवस चंद्रहासिनी माता के दर्शन कर वापस लौटते समय हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम गाड़ाघाट निवासी उमेश पटेल (12 वर्ष), पिता रूपलाल, वीरा पटेल (10 वर्ष), पिता रूपलाल एवं भुनेश्वरी दीवान (35 वर्ष), पति हेमलाल के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है।
आज गृह ग्राम गाड़ाघाट में आयोजित काठी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें इस कठिन दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य बलराम ध्रुव,
सरपंच खेमराज साहू, भगवान सिंह, बसंत पटेल, भूखऊ, रतन, ओंकार, कांति दीवान सहित दीवान समाज, पटेल समाज के पदाधिकारी, ग्राम के प्रबुद्धजन, युवा, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!