Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*महासमुंद: ग्राम पंचायत खट्टा के सचिव ने लगाया विकास कार्यों में बाधा और दबाव बनाने का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत* 

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

 

*मुख्य समाचार* :

छत्तीसगढ़ के महासमुंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत खट्टा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंचायत के विकास कार्यों में बाधा डालने और अधिकारियों पर अनुचित दबाव बनाने का मामला सामने आया है।

 

ग्राम पंचायत खट्टा के पंचायत सचिव द्वारिका निषाद ने महासमुंद के कलेक्टर महोदय को एक लिखित आवेदन सौंपकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने गाँव के ही रामस्वरूप दीवान, सरपंच और ठेकेदार अतुल अग्रवाल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

 

सचिव द्वारिका निषाद का आरोप है कि रामस्वरूप दीवान द्वारा उन्हें पंचायत के विकास कार्यों को करने में परेशान किया जा रहा है और डराया-धमकाया जा रहा है। इसके साथ ही, कथित ठेकेदार के माध्यम से उन पर जबरन चेक काटने का भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जिससे पंचायत का काम प्रभावित हो रहा है।

₹2 लाख के कथित लेनदेन का जिक्र:

कलेक्टर को सौंपे गए पत्र के अनुसार, बीते 18 सितंबर को हुई एक मोबाइल बातचीत का हवाला देते हुए सचिव ने बताया कि ठेकेदार अतुल अग्रवाल द्वारा काम दिलाने के नाम पर रामस्वरूप दीवान को 2 लाख रुपये कमीशन के रूप में देने की बात कही गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामस्वरूप दीवान राजनैतिक प्रभाव का फायदा उठाकर इस प्रकार की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पंचायत सचिव ने जिला कलेक्टर के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक (SP), जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) और संबंधित थाना प्रभारी (पटेवा) को भी प्रतिलिपि भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

 

स्थान: महासमुंद (छत्तीसगढ़)

रिपोर्टर: सन्तदास मानिकपुरी, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos