✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली
देवाराम चौहान
महासमुंद
NH -5 3 पर बावनकेरा मोड के पास हुआ सड़क हादसा;
संबलपुर से शादी समारोह से राजनांदगांव लौट रहा था परिवार, पतेवा पुलिस ने शुरू की जांच।
जानकारी के अनुसार,हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7:30बजे हुआ। कार क्रमांक CG 08-s 9786में राजनांदगांव निवासी खदीजा गाजी [23] तस्नि या खान (17)तारक खान(25)उजमा खान(35)और अनिया खान (18) सवार थे। सभी उड़ीसा के संबलपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद राजनांदगांव लौट रहे थे। इसी दौरान बावंनकेरा मोड के पास ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद घटनास्थल अफरा तफरी मच गई।कार में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सुचना मिलते ही पटेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सको ने जांच के बाद खदीजा गाजी और तनसिंया खान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, तारक खान, उजमा खाऔर अनिया खान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
शादी की खुशियां मातम में बदली।
संबलपुर में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा परिवार रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया।जिस सफर में शादी की खुशियां और यादें थीं, वह दो युवतियों कि मौत से गहरे दुःख में बदल गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!