Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महाष्टमी भंडारे के लिए पार्षद राजा पवार ने किया अन्नदान, अंगार मोती सेवा समिति ने जताया आभार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी/नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत दुगली वनांचल क्षेत्र में स्थित आराध्य देवी माता अंगार मोती के प्रांगण में शारदीय नवरात्र पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। महाष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले महाभंडारे एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम के लिए नगरी नगर पंचायत के युवा पार्षद राजा पवार ने अंगार मोती सेवा समिति, दुगली को अन्नदान कर सेवा और सहयोग की मिसाल पेश की।

 

माता अंगार मोती के दरबार में महाष्टमी पर आयोजित होने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। इस पुनीत कार्य में सहयोग देते हुए राजा पवार ने अन्नदान किया। उनके इस सेवाभावी पहल की अंगार मोती सेवा समिति ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राजा पवार के इस धर्मार्थ एवं जनसेवा से जुड़े कार्य की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में इस तरह का सहयोग सामाजिक सद्भाव, सेवा भावना और आपसी सहयोग को मजबूत करता है।

 

इस अवसर पर अंगार मोती सेवा समिति दुगली के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव, उपाध्यक्ष सीताराम नेताम, महासचिव मनहरण लाल टांडेश सहित भैय्या लाल ध्रुव, बिंदेश्वर विश्वकर्मा, रविन्द्र देव सोरी, सहसचिव भावसिंह मरकाम, बसंत टांडेश, रामेश्वर मरकाम, सूर्या सलाम, हरिशंकर मरकाम, श्यामाचरण मंडावी, बसंत नरेटी एवं वरुण देव नेताम ने राजा पवार के प्रति आभार जताया।

 

महाष्टमी के पावन अवसर पर माता अंगार मोती के प्रांगण में आयोजित होने वाला महाभंडारा श्रद्धालुओं के लिए सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक बनेगा।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos