Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली मुख्यालय में होगी पूछताछ

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर CBI को सौंपने की अनुमति दे दी है। साथ ही CBI को उसे दिल्ली स्थित मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत भी मिल गई है।

 

कोर्ट के आदेश के बाद अब CBI की टीम दिल्ली मुख्यालय में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के संचालन, कथित सट्टेबाजी नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।

 

CCTV कैमरों की निगरानी में होगी पूछताछ

 

सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इसके बाद CBI उसे रायपुर लेकर पहुंची और विशेष CBI अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की वैधता और प्रत्यर्पण की शर्तों को लेकर सवाल उठाए, जबकि CBI ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिमांड की मांग की।

 

अदालत से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में CCTV कैमरों की निगरानी में पूछताछ की जाएगी। कोर्ट ने पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर को शाम के समय अपने वकील से मुलाकात करने की अनुमति भी दी है।

 

6 हजार करोड़ के कथित सट्टा नेटवर्क से जुड़े खुल सकते हैं राज

 

करीब 6,000 करोड़ रुपये के कथित महादेव सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ को बेहद अहम माना जा रहा है। जांच एजेंसियां नेटवर्क के संचालन, हवाला के जरिए कथित रकम के लेन-देन, विदेशों में संचालित गतिविधियों और संरक्षण राशि से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।

 

CBI को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आर्थिक लेन-देन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। हालांकि, जांच के बाद ही पूरे मामले में नए खुलासों की तस्वीर स्पष्ट होगी।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos