Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सहारा, 13.85 लाख बनीं लखपति दीदी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि का उपयोग कई महिलाएं घरेलू जरूरतों के साथ-साथ स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने में कर रही हैं।

राज्य में करीब 68 लाख महिला लाभार्थी इस योजना से जुड़ी हैं। अब तक 31 किस्तों में 20,075.38 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। वहीं, चालू वर्ष के बजट में योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

महतारी शक्ति ऋण योजना से स्वरोजगार को बढ़ावा

महतारी वंदन योजना की पूरक महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत नवंबर 2024 से अब तक करीब 41,124 महिलाओं को 102.38 करोड़ रुपये के बिना गारंटी वाले स्वरोजगार ऋण का लाभ मिला है। इन ऋणों के माध्यम से महिलाएं किराना दुकान, सब्जी व्यवसाय, पशुपालन, मुर्गी पालन सहित अन्य छोटे कारोबार शुरू कर उन्हें आगे बढ़ा रही हैं।

स्वरोजगार से बढ़ी महिलाओं की आय

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की रानू कैवर्त सिलाई, कपड़े और किराना कारोबार के साथ बटेर, देसी मुर्गी पालन एवं हैचरी का काम कर रही हैं। इन गतिविधियों से उन्हें सालाना करीब 3 लाख रुपये की आय हो रही है।

इसी तरह सीता मरावी ने बैंक और स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर किराना दुकान एवं मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया। उनकी सालाना आय करीब 2.5 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

वहीं सुमन लता वाकरे ने स्वयं सहायता समूह से 15 हजार रुपये का ऋण लेकर किराना दुकान शुरू की। आज इस व्यवसाय से उनकी सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक हो गई है।

13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

राज्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 13.85 लाख महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के आर्थिक सहयोग और स्वरोजगार के अवसरों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम हो रहा है।

महतारी वंदन योजना के साथ स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियां महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक बन रही हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos