हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान
जिला - कोरबा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (ग्राम लाद) में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भगमतिया बाई की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
• क्या थी वजह:
मुख्य आरोपी इंद्रपाल अगरिया मृतिका के घर गाय-बैल चराने का काम करता था। बकाया पैसे लेने के दौरान उसकी नजर घर की पेटी में रखे रुपयों पर पड़ गई थी।
• कैसे दिया अंजाम:
19-20 नवंबर की रात इंद्रपाल अपनी पत्नी राजकुमारी और साथी देव कुमार मरकाम के साथ महिला के घर पहुंचा। देव कुमार बाहर निगरानी करता रहा, जबकि पति-पत्नी ने सो रही महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा और नायलॉन की रस्सी से गला घोंट दिया।
• लूट की रकम:
हत्या के बाद तलाशी लेने पर आरोपियों के हाथ सिर्फ 2,000 रुपये लगे, जिसे उन्होंने आपस में बांट लिया।
कोरबी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले का खुलासा करते हुए 22 नवंबर को तीनों आरोपियों (इंद्रपाल अगरिया, राजकुमारी अगरिया और देव कुमार मरकाम) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!