Sunday, September 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मवेशियों की अवैध तस्करी पर गौरेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 भैंस-भैंसा बरामद, 5 आरोपी हिरासत में

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही रिपोर्टर अवास कैवर्त मो. नं. :- 6268614646

 

गौरेला पुलिस ने मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से आठ भैंस-भैंसा बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिकअप वाहन और चार मोबाइल फोन समेत करीब 12 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह पूरी कार्रवाई पकरिया के फार्मटोला मेनरोड पर की गई।

पुलिस के अनुसार प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बघेल देहात पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी की ओर से दो सफेद पिकअप वाहनों में मवेशियों को भरकर अमरकंटक-करंजिया होते हुए जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पकरिया फार्म हाउस के पास घेराबंदी कर वाहनों का इंतजार शुरू किया।

कुछ देर बाद खोंगसरा की ओर से आ रहे दोनों पिकअप वाहनों को पुलिस ने रोककर जांच की। एक वाहन में राजकुमार कौशिक और प्रदीप चौधरी, जबकि दूसरे वाहन में मुकेश यादव, जगदीश चौधरी और शंकरलाल सवार मिले। दोनों वाहनों में चार-चार भैंस-भैंसा रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। पुलिस के मुताबिक मवेशी अत्यधिक तकलीफ की स्थिति में छटपटा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी क्षेत्र से लाना और मेढ़ाखार करंजिया में एक व्यक्ति के पास ले जाना बताया। पुलिस ने आठ मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये, दोनों पिकअप वाहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये और चार मोबाइल फोन की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई है। इस तरह कुल 12 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

 

 

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos