Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मनरेगा की डबरी से बदली किसान कमलोचन की किस्मत, कुम्हली में खिली आत्मनिर्भरता की धूप

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
42 Views 5 Min Read 0 Comments
मनरेगा की डबरी से बदली किसान कमलोचन की किस्मत, कुम्हली में खिली आत्मनिर्भरता की धूप

 

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

मनरेगा की डबरी से बदली किसान कमलोचन की किस्मत, कुम्हली में खिली आत्मनिर्भरता की धूप

*जगदलपुर।* महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसका जीवंत उदाहरण बस्तर जिले के जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुम्हली में देखने को मिला है।

कुम्हली निवासी किसान कमलोचन नाग पिता पुरनाथ के पास करीब 5 एकड़ जमीन है, लेकिन सिंचाई की सुविधा न होने से वे साल में सिर्फ एक फसल ले पाते थे। बाकी समय जमीन बंजर पड़ी रहती थी।

तभी उनकी मुलाकात मनरेगा के तकनीकी सहायक से हुई। तकनीकी सहायक ने उन्हें निजी भूमि पर डबरी निर्माण और मछली पालन की जानकारी दी। कमलोचन ने ग्राम पंचायत में आवेदन किया।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला पंचायत से 1 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत हुए। इसमें 1 लाख 66 हजार रुपये की लागत से महज 40 दिनों में 30x30x3 मीटर की डबरी तैयार हो गई। इस कार्य में परिवार और गांव के अन्य मनरेगा मजदूरों को भी रोजगार मिला।

बारिश में डबरी लबालब भर गई। कमलोचन ने इसमें मछली पालन शुरू किया। डबरी के पानी से धान की पैदावार बढ़ी, वहीं बाड़ी में केला, मटर, बैंगन, धनिया, मिर्ची और नीलगिरी लगाई। अब सब्जी और मछली बेचकर उनकी आमदनी दोगुनी हो गई है।

कमलोचन ने कहा कि डबरी ने उनके बंधे हाथों को खोल दिया है और यह आत्मनिर्भरता का नया रास्ता बन गई है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos