Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मकान में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी दबिश; 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹3.16 लाख नकद और 12 मोबाइल जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
64 Views 5 Min Read 0 Comments
मकान में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी दबिश; 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹3.16 लाख नकद और 12 मोबाइल जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक मकान में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 12 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 16 हजार रुपये नकद, करीब 2 लाख रुपये कीमत के 12 मोबाइल फोन और ताश की पत्तियां जब्त की गई हैं।

सूचना पर पुलिस और ACCU ने की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 34, कैंप स्थित एक मकान में अवैध रूप से जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम और ACCU की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी।

पुलिस के पहुंचते ही मकान में हड़कंप मच गया। मौके पर 12 लोग जुआ खेलते हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

लाखों की नकदी और मोबाइल जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹3,16,000 नकद, जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की पत्तियां और करीब ₹2 लाख कीमत के 12 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने जुए से संबंधित सामग्री को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत छावनी थाना में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र कुमार सोनकर, कलीम खान, जी. शिवा शंकर राव, आशीष ताम्रकार, श्रीधर्मांझी, प्रेम प्रेमचंद, ऐन धन राजू, भगवत प्रसाद, सपन चंद्र डे, राजेंद्र कुमार कौशिक, दिनेश साओ और बलजिन्दर सिंह शामिल हैं।

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ गतिविधियों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos