मंत्री के क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली से ग्रामीण परेशान, नल-जल योजना भी ठप
भानपुरी/ करंदोला, बस्तर।करंदोला और भानपुरी क्षेत्र में बिजली की लगातार आंखमिचौली से आम जनता बुरी तरह परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना आंधी-तूफान के भी दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है।
सबसे ज्यादा परेशानी नल खुलने के समय होती है। जब आधा घंटा से एक घंटे के लिए नल आता है, उसी समय लाइट चली जाती है, जिससे महीनों से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। आसपास के ग्रामों में भी यही स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र मंत्री जी के क्षेत्र में आता है, इसके बावजूद बिजली विभाग का कोई ध्यान नहीं है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि इस समस्या का जल्द स्थाई समाधान किया जाए।
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!