Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी कार्यशाला का आयोजन |* 

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
41 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

बिलासपुर - 18 सितम्बर 2026   

बिलासपुर मंडल में 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन के मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने से संबन्धित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है | 

 

इसी क्रम में आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को अपराह्न में मंडल के हिंदी पुस्तकालय-सह-हिंदी प्रशिक्षण कक्ष में कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 30 कर्मचारी ने उत्साह के साथ भाग लिया | 

 

 कार्यशाला में कर्मचारियों को वर्ष 2026-27 के लिए हिंदी प्रयोग की वार्षिक कार्यक्रम, राजभाषा अधिनियम , राजभाषा नियम,राजभाषा नीति एवं रेलवे बोर्ड एवं गृह मंत्रालय द्वारा लागू विभिन्न पुरस्कार योजनाएं एवं राजभाषा नीति की जानकारी दी गई । साथ ही कार्यालयीन कामकाज में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों के बारे में चर्चा की गई एवं उन कठिनाइयों को दूर करने के उपाय बताए गये ।

 

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos