ब्लॉक रिपोर्टर
फैजल मेमन
सरोना
जिला उत्तर बस्तर कांकेर
*स्मार्ट मीटर के विरोध में एक दिवसीय कार्यक्रम*
सरोना
आज मंडल कांग्रेस कमेटी बुदेली के तत्वाधान में वोट बचाओ देश बचाओ और स्मार्ट मीटर के विरोध में एक दिवसीय जन चौपाल का आयोजन ग्राम भैंसमुंडी में किया गया था जिसमें मंडल प्रभारी श्री चंद्रकांत ध्रुवा एवं मंडल अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर , सेक्टर प्रभारी - बिहारी कुंजाम,अजय नेताम, युगल किशोर मंडावी व विधानसभा अध्यक्ष आई.टी. सेल कांकेर फैजल मेमन उपस्थित हुए।
प्रभारी चंद्रकांत ध्रुवा ने कहा - आज देश और प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता के बीच कई सवाल और चिंताएं सामने आ रही हैं। बिजली हर परिवार की बुनियादी जरूरत है। गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवार पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी की शिकायतें और प्रीपेड व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की चिंताएं गंभीर विषय हैं।
🔳सवाल यह है कि क्या तकनीक के नाम पर आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित है?
🔳स्मार्ट मीटर लगाने से पहले सरकार और बिजली विभाग को आम जनता के सामने पूरी पारदर्शिता रखनी चाहिए। उपभोक्ताओं को यह बताया जाना चाहिए कि मीटर किस तकनीक से काम करता है, बिजली की खपत कैसे मापता है और बिल की गणना किस आधार पर होती है।
🔳यदि किसी उपभोक्ता को लगता है कि उसका बिजली बिल वास्तविक खपत से अधिक आया है, तो उसकी शिकायत का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए। मीटर की जांच की सुविधा, बिल का पूरा विवरण और उपभोक्ताओं को अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए।
🔳हमारा विरोध तकनीक या विकास से नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था से है जिसमें आम जनता की सहमति, सुविधा और आर्थिक स्थिति का ध्यान न रखा जाए।
जन चौपाल में आए हुए ग्राम के ग्रामीण जन एवं कार्यकर्ता गण से बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के बारे में चर्चाएं हुई और अपने वोट के अधिकार और उसकी रक्षा के लिए समस्त जनों से चर्चा कर अपनी बात समस्त ग्रामीण जनों के बीच रखा और इस कार्यक्रम के तहत प्रभारी नियुक्त किए गए जो प्रत्येक बूथ में जाकर चौपाल के माध्यम से स्मार्ट मीटर एवं वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के बारे में जानकारी देंगे।
इस अवसर पर उपस्थित रहे महेंद्र पाल मंडावी , प्रदीप ठाकुर , कमलेश्वर नेताम , मयदास कुलदीप , सुशील नेताम , संतोष दास , समीर नेताम , रुमचंद कोड़ोपी , कुमार शोरी , टिकेश्वर सेन कन्हैयालाल साहू पुनीत गंजीर , सत्तूराम नेताम , प्रकाश चंद्र वट्टी व वरिष्ठ कांग्रेसी महेश वट्टी एवं समस्त ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!