Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मंगला ग्राम में 16 वर्षों से जारी दही हांडी फोड़ कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
52 Views 5 Min Read 0 Comments
मंगला ग्राम में 16 वर्षों से जारी दही हांडी फोड़ कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर – संजय कुमार शुक्ला

बिलासपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बिलासपुर के मंगला ग्राम में दही हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले 16 वर्षों से अनवरत आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए।

 

कार्यक्रम का आयोजन छोटे भाई सोनू सिंह रीहल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री अजीत सिंह भोगल एवं श्री कार्तिक यादव सहित अनेक सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

 

दही हांडी फोड़ कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जयकारों से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो गया।

 

इस अवसर पर आयोजक सोनू सिंह रीहल सहित समस्त आयोजकगण एवं प्रतिभागियों को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही ग्रामवासियों एवं बिलासपुर जिले के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से जिले की खुशहाली, समृद्धि, शांति और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।

 

आयोजकों ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश भी देता है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos