Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मंगलवार के बजाय गुरुवार को होगी समय-सीमा की बैठक, इसके बाद लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 12 नवंबर को होगी बैठक, आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों की होगी सुनवाई

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 नवंबर 2026। जिला प्रशासन द्वारा इस सप्ताह आयोजित होने वाली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक मंगलवार के स्थान पर गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

 

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन भी किया जाएगा। जनदर्शन में जिले के आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। इस दौरान नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों की सुनवाई की जाएगी।

 

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के लिए गुरुवार, 12 नवंबर को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में उपस्थित होकर अपनी बात रखें।

 

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos