Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मंगलवार की जगह अब बुधवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन, 25 नवंबर को आम जनता से रूबरू होंगी कलेक्टर

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

समय-सीमा की बैठक के बाद सुनी जाएंगी आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतों और मांगों पर होगा निराकरण

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 नवंबर 2026।

जिले के आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। इस सप्ताह मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब बुधवार, 25 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू परिवर्तित कार्यक्रम के अनुसार समय-सीमा की बैठक के पश्चात आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगी।

 

जनदर्शन के दौरान नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। कलेक्टर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं के निराकरण के निर्देश देंगी।

 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनदर्शन के बदले हुए दिन को ध्यान में रखते हुए बुधवार, 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पहुंचें और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाएं।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos