Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*भैरमगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता! नक्सल डंप से 39 लाख 77 हजार रुपए बरामद*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर 

 

 *मुखबिर की सूचना पर स्पेशल टीम ने मारा छापा, गांव बड़े पल्ली के जंगल में छिपा रखा था कैश*

 

*बीजापुर -*

जिले के भैरमगढ़ एरिया में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर पुलिस की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नक्सल डंप से 39 लाख 77 हजार रुपए नकद बरामद किया है।

 

जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ एरिया के गांव बड़े पल्ली के आसपास नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में नकदी डंप करके छिपाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बीजापुर पुलिस ने तुरंत स्पेशल टीम का गठन किया।

 

टीम ने गांव के जंगल इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इसी दौरान जवानों को जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सल डंप मिला। जब डंप को खोला गया तो उसमें से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल रकम 39 लाख 77 हजार रुपए निकली।

 

पुलिस के अनुसार यह रकम नक्सली संगठन द्वारा लेवी, वसूली और अन्य अवैध गतिविधियों से इकट्ठा की गई थी। इस रकम का इस्तेमाल नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने और हथियार व अन्य सामान जुटाने में किया जाना था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

 

बरामद रकम को जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहां से आई और किन लोगों के माध्यम से यहां तक पहुंची।

इस सफल ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में पुलिस की सर्चिंग और तेज कर दी गई है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos