Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भूपेश बघेल के बयान पर CM साय का पलटवार, बोले- कांग्रेस पहले खुद के भीतर झांके

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
65 Views 5 Min Read 0 Comments
भूपेश बघेल के बयान पर CM साय का पलटवार, बोले- कांग्रेस पहले खुद के भीतर झांके

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

पंजाब में ‘गो बैक भूपेश’ पोस्टरों का भी किया जिक्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के संगठन और प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। सीएम साय ने कांग्रेस को पहले अपने संगठन और आंतरिक स्थिति पर ध्यान देने की नसीहत दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। कांग्रेस में प्रभारियों की नियुक्ति किस तरह होती है, यह सभी जानते हैं। उन्होंने भूपेश बघेल के पंजाब प्रभारी रहते हुए हुए विरोध का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान वहां ‘गो बैक भूपेश’ के पोस्टर लगाए गए थे।

सीएम साय ने कहा कि पंजाब में विरोध के बाद भूपेश बघेल को असम भेजा गया था। उन्होंने भूपेश बघेल के भाजपा संगठन को लेकर दिए गए बयान पर जवाब देते हुए कांग्रेस के संगठनात्मक फैसलों और उसकी आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाए।

भूपेश बघेल ने भाजपा संगठन पर साधा था निशाना

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के संगठन और प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने भाजपा में कथित गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में कोई किसी की बात नहीं सुन रहा है। बघेल ने भाजपा को कांग्रेस की चिंता करने के बजाय अपनी स्थिति देखने की सलाह दी थी।

बघेल ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे किसी के सामने नहीं झुकते और कांग्रेस का हाईकमान किसी के सामने झुकने वाला नहीं है।

उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर सवाल उठाते हुए नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने में कथित तौर पर लगे समय और कार्यकारिणी के गठन में हुई देरी का भी जिक्र किया था।

बघेल ने यह भी कहा था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रभारी नहीं है, लेकिन भाजपा कांग्रेस पार्टी की चिंता कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा में इतनी लड़ाई है कि वह एक प्रभारी तक नियुक्त नहीं कर पा रही है।

भूपेश बघेल के इन आरोपों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पलटवार सामने आया है। सीएम साय ने कांग्रेस के संगठनात्मक मामलों का हवाला देते हुए बघेल के बयान पर जवाब दिया। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमाता नजर आ रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos