Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, विजय बघेल की गवाही अधूरी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

16 नवंबर से फिर शुरू होगी गवाही, निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग पर टिकी निगाहें

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन विधानसभा निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में याचिकाकर्ता एवं दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की गवाही शुरू हुई, लेकिन समयाभाव के कारण उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब 16 नवंबर से मामले में आगे की गवाही होगी।

 

दरअसल, विजय बघेल ने वर्ष 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था। विजय बघेल का दावा है कि मतदान से पहले लागू 48 घंटे की प्रचार-निषेध अवधि के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में रैली निकाली गई थी।

 

निर्वाचन निरस्त करने की मांग

 

विजय बघेल ने अपनी चुनाव याचिका में भूपेश बघेल का निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की है। इसी मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में विजय बघेल के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि, निर्धारित समय में गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई में शेष गवाही दर्ज की जाएगी।

 

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला

 

इस चुनाव याचिका पर भूपेश बघेल की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। बचाव पक्ष ने याचिका निर्धारित समय-सीमा के बाद दाखिल किए जाने का तर्क दिया था। इस कानूनी विवाद के चलते मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब हाईकोर्ट में चुनाव याचिका पर सुनवाई आगे बढ़ रही है।

 

फिलहाल, 16 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दिन विजय बघेल की शेष गवाही दर्ज होने की संभावना है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos