Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, विजय बघेल की गवाही अब 16 नवंबर को

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में याचिकाकर्ता एवं दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की गवाही दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन समयाभाव के कारण उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब शेष गवाही के लिए 16 नवंबर की अगली तारीख निर्धारित की गई है।

 

दरअसल, विजय बघेल ने वर्ष 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मतदान से पहले लागू 48 घंटे की प्रचार निषेध अवधि के दौरान भूपेश बघेल ने निर्वाचन क्षेत्र में रैली निकाली थी। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए विजय बघेल ने उनका निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की है।

 

इसी मामले में हाईकोर्ट में विजय बघेल के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि, निर्धारित समय में उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। लिहाजा शेष गवाही के लिए 16 नवंबर की तारीख तय की गई है।

 

क्या है पूरा मामला?

 

विजय बघेल ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका दाखिल की थी। याचिका में मतदान से पहले की 48 घंटे की प्रचार निषेध अवधि के दौरान रैली निकालने का आरोप लगाया गया है।

 

वहीं, भूपेश बघेल की ओर से याचिका की समय-सीमा को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उनका तर्क था कि चुनाव याचिका निर्धारित कानूनी समय-सीमा के बाद दायर की गई है। इस कानूनी विवाद को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब हाईकोर्ट में चुनाव याचिका की सुनवाई आगे बढ़ रही है।

 

फिलहाल, इस मामले में विजय बघेल की गवाही पूरी होना बाकी है। 16 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos