Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भुतहाबाहरा में शिक्षा की नई शुरुआत! नवीन प्राथमिक शाला भवन का भूमि पूजन संपन्न, मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने किया भूमिपूजन

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
भुतहाबाहरा में शिक्षा की नई शुरुआत! नवीन प्राथमिक शाला भवन का भूमि पूजन संपन्न, मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने किया भूमिपूजन

 भुतहाबाहरा में शिक्षा की नई शुरुआत! नवीन प्राथमिक शाला भवन का भूमि पूजन संपन्न, मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने किया भूमिपूजन

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
ब्लॉक रिपोर्टर 
देवराम चौहान 
14/11/2026

सरायपाली:

विधानसभा सरायपाली के ग्राम भुतहाबाहरा में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि ने किया भूमिपूजन:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल भंवरपुर के मंडल अध्यक्ष श्री डेविड चौधरी जी शामिल हुए। उनके करकमलों द्वारा विधि-विधान के साथ नवीन प्राथमिक शाला भवन का भूमि पूजन किया गया।

शिक्षा ही मजबूत नींव है - डेविड चौधरी:
इस अवसर पर श्री डेविड चौधरी ने कहा कि "शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। गांव में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण होने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"

कौन-कौन रहे मौजूद:
कार्यक्रम में ग्राम बेलटिकरी की सरपंच श्रीमती नीलकुमारी जी, श्री उसुम कुमार बरिहा जी, ग्राम के गौंटिया श्री भगवानो चौधरी जी, श्री झनकराम चौधरी जी, श्री दिलीप साहू जी, श्री घुराऊ बरिहा जी, श्री कुमार सिदार जी, श्री विष्णुलाल सिदार जी सहित द्वारका बरिहा, लखी बाई सिदार, खेमराज सिदार, गोलू साहू, दिनेश तिग्गा, चमार सिंह, तेज कुमार, पीतांबर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, शिक्षकगण और बच्चे उपस्थित रहे।

गांव में दिखा उत्साह:
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि नए स्कूल भवन के बनने से गांव के बच्चों को अब अच्छी शिक्षा अपने ही गांव में मिलेगी।

गांव वालों के लिए बड़ी सौगात:
नए भवन के निर्माण से भुतहाबाहरा सहित आसपास के गांव के बच्चों को भी लाभ मिलेगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और बच्चों को एक नया, सुंदर और सुविधायुक्त स्कूल मिलेगा।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos