Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी माजदा अनियंत्रित होकर पलटी, 27 लोग घायल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
70 Views 5 Min Read 0 Comments
भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी माजदा अनियंत्रित होकर पलटी, 27 लोग घायल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला और बच्चों समेत 27 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहीं सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दो महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

 

गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

 

जानकारी के मुताबिक हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 बी पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो बेमेतरा जिले के ग्राम मुरकुटा नांदघाट से गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

 

गुरुवार सुबह मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचाया अस्पताल

 

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

 

दो महिलाओं के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का उपचार कसडोल CHC में जारी है।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

हादसे की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

स्थानीय व्यक्ति ने की घायलों की मदद

 

घटना के संबंध में परिवार के सदस्य देवचरण जांगड़े ने बताया कि सभी लोग ग्राम मुरकुटा नांदघाट, जिला बेमेतरा से गिरौदपुरी धाम में बाबाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन पलट गया और सभी घायल हो गए।

 

उन्होंने बताया कि अमजद खान नामक व्यक्ति ने तत्काल मदद करते हुए अपने वाहन से घायलों को कसडोल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में सहायता की। परिजनों के अनुसार अधिकांश घायल खतरे से बाहर हैं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल थाना प्रभारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos