✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी के मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर और एक स्मार्टफोन सहित कुल करीब 47 हजार रुपये की सामग्री बरामद की थी।
पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र की गैलरी से कॉपर वायर चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। शिकायत के बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सामग्री बरामद की। आरोपियों से पूछताछ और विवेचना के दौरान मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान निखिल कुमार साहू और किशन ठाकुर के रूप में हुई।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 20 सितंबर को ग्राम जोरातराई क्षेत्र में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान घटना में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
दीवार फांदकर प्लांट परिसर में घुसने का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर दीवार फांदकर भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश किया और कॉपर वायर सहित अन्य सामग्री चोरी करने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!