Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई शिव महापुराण से पहले चोर सक्रिय, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
78 Views 5 Min Read 0 Comments
भिलाई शिव महापुराण से पहले चोर सक्रिय, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग

✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश 

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन झपटने की करीब चार से पांच घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली।

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चेन स्नैचिंग की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

 

11 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं शामिल

 

भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से एक दिन पहले रविवार को सेक्टर-5 स्थित मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

 

रिमझिम बारिश के बीच निकली इस यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा सेक्टर-5 मंदिर से शुरू होकर जयंती स्टेडियम स्थित कथा पंडाल में पहुंचकर समाप्त हुई।

 

भारी भीड़ के बीच चोरों ने कथित तौर पर महिलाओं को निशाना बनाया। भीड़ का फायदा उठाकर कई महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने की शिकायत सामने आई है।

 

संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ

 

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग की शिकायत प्राप्त हुई है।

 

पुलिस ने दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

बड़ी धार्मिक आयोजन से ठीक पहले चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब पुलिस की प्राथमिकता कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ के दौरान जेबकतरों और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोहों पर नजर रखना है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos