✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
छत्तीसगढ़ भिलाई। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्रों में वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए कला मंदिर, सेक्टर-6 (सिविक सेंटर), भिलाई को स्थल निर्धारित किया गया है।
निर्धारित समय-सारणी के अनुसार तीनों नगर निगमों के वार्डों का आरक्षण अलग-अलग समय पर किया जाएगा।
निर्धारित समय इस प्रकार है—
🔹 भिलाई नगर निगम: पूर्वाह्न 11:00 बजे
🔹 रिसाली नगर निगम: अपराह्न 03:00 बजे
🔹 भिलाई-चरोदा नगर निगम: सायंकाल 05:00 बजे
इस वार्डवार आरक्षण प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए यह स्पष्ट हो जाएगा कि नगर निगम का कौन-सा वार्ड सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य निर्धारित आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षित है।
आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियों को भी दिशा मिलेगी। वार्डों के आरक्षण को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगने की उम्मीद है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!