Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई में महापौर परिषद की बैठक, विकास के कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

State Head - Kishor
State Head - Kishor
19 Views 5 Min Read 0 Comments
भिलाई में महापौर परिषद की बैठक, विकास के कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता और निगम आयुक्त सुरूचि सिंह की उपस्थिति में महापौर परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की स्वच्छता, यातायात, सार्वजनिक सुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए फिर होगी निविदा

बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15 हॉपर टिप्पर वाहनों की खरीदी हेतु पुनः निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इससे शहर में कचरा संग्रहण एवं परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

मांगलिक भवन किराये पर देने की मंजूरी

संतोषी पारा स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर मांगलिक भवन को 10 माह की अवधि के लिए किराये पर देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।

पंडाल अनुमति शुल्क को लेकर निर्णय

सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल लगाने की अनुमति और शुल्क को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 5,000 वर्गफीट तक के पंडालों को अनुमति शुल्क से छूट रहेगी, हालांकि व्यावसायिक गतिविधि होने पर निर्धारित शुल्क लागू होगा।

5,000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल वाले पंडालों के लिए 3.50 रुपये प्रति वर्गफीट की दर निर्धारित की गई है। इसके अलावा 2,000 रुपये सफाई शुल्क और निर्धारित रिफंडेबल सुरक्षा निधि भी जमा करनी होगी।

हाइजीनिक फूड जोन के लिए EoI

चंद्रा-मौर्या टॉकीज के सामने प्रस्तावित हाइजीनिक फूड जोन के संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से EoI (Expression of Interest) आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में व्यवस्थित और स्वच्छ खाद्य व्यवसाय को बढ़ावा देना है।

3.14 करोड़ से बनेगी समानांतर सड़क

भिलाई नगर रेलवे स्टेशन से नेहरू नगर अंडरब्रिज तक समानांतर सड़क और विद्युतीकरण का कार्य करीब 314.15 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ेगा।

स्व. वशिष्ठ नारायण मिश्रा के नाम पर होगा अंडरब्रिज

बैठक में चंद्रा-मौर्या टॉकीज अंडरब्रिज का नामकरण स्वर्गीय पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा के नाम पर करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसे अंतिम मंजूरी के लिए सामान्य सभा को भेजने का निर्णय लिया गया।

महापौर परिषद की बैठक में लिए गए इन फैसलों से शहर की स्वच्छता, यातायात और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम को गति मिलने की उम्मीद है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos