Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 भिलाई में पुलिस टीम से भिड़ी महिला, आत्मदाह की कोशिश रोकने पर प्रशिक्षु SI की उंगली काटी

State Head - Kishor
State Head - Kishor
35 Views 5 Min Read 0 Comments
🚨 भिलाई में पुलिस टीम से भिड़ी महिला, आत्मदाह की कोशिश रोकने पर प्रशिक्षु SI की उंगली काटी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

भिलाई। अंडा थाना क्षेत्र के एक मामले की विवेचना में सहयोग के लिए सेक्टर-8 भिलाई पहुंची पुलिस टीम के साथ एक महिला द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसे रोकने की कोशिश के दौरान उसने प्रशिक्षु उप निरीक्षक की उंगली दांत से काट दी।

मामले में प्रशिक्षु उप निरीक्षक लीनिया साहू की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

पूछताछ के लिए पहुंची थी पुलिस टीम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना अंडा में दर्ज एक अपराध की विवेचना में सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक लीनिया साहू हमराह स्टाफ के साथ सेक्टर-8 भिलाई स्थित क्वार्टर नंबर 9/ए, केसीएस स्ट्रीट पहुंचीं।

पुलिस टीम ने घर के बाहर महिला से प्रकरण की पीड़िता के संबंध में पूछताछ शुरू की। इसी दौरान स्थिति बिगड़ने की बात सामने आई।

 

आत्मदाह की कोशिश का पुलिस का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान महिला ने प्रशिक्षु SI लीनिया साहू की उंगली पर दांत से काट लिया।

घटना के बाद प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos