Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई में ड्राइवरों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, पुलिस कंट्रोल रूम में हुई अहम बैठक; मांगों को शासन तक पहुंचाने का मिला आश्वासन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamarpradeshcg
Hamarpradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती 

 

भिलाई। ड्राइवर संगठनों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर भिलाई पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशासन और ड्राइवर संगठन के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी जायज मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

 

बैठक में ADM दुर्ग वीरेंद्र सिंह, ASP शहर शोभराज अग्रवाल, ASP ट्रैफिक कौशलेंद्र पटेल, RTO मृत्युंजय पटेल, CSP देवांश सिंह राठौर एवं SDM सोनल डेविड प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

ड्राइवरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

 

बैठक के दौरान ड्राइवर संगठन के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को अधिकारियों के सामने रखा। प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि ड्राइवरों की जायज मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

 

शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। धरना-प्रदर्शन या अन्य आंदोलन निर्धारित स्थान पर प्रशासन की अनुमति लेकर ही किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

ड्राइवर संगठन ने दिया सहयोग का भरोसा

 

बैठक में ड्राइवर संगठन के संभाग प्रभारी नागराज साहू, जिलाध्यक्ष भारत यादव, जिला प्रभारी दिलीप सिंह एवं सचिव चितरंजन साहू उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखने तथा प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अब ड्राइवर संगठन को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं और जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos