Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई में टेलीग्राम पर डबल मनी का झांसा, युवक से 2.37 लाख रुपये की साइबर ठगी

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

आईडी लॉक होने का डर दिखाकर अलग-अलग खातों में करवाया भुगतान, रकम मिलते ही आरोपितों ने संपर्क तोड़ा

भिलाई। टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश की रकम कम समय में दोगुनी करने का झांसा देकर एक युवक से 2 लाख 37 हजार 140 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नंदिनी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर दिया निवेश का झांसा

पुलिस के अनुसार ग्राम बानबरद वार्ड क्रमांक 13 निवासी तुलेश्वर बघेल (28) भिलाई स्टील प्लांट में ठेकेदारी का काम करते हैं। शिकायत के मुताबिक 18 अक्टूबर 2025 को उनके टेलीग्राम अकाउंट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने निवेश कर कम समय में अधिक लाभ कमाने का प्रस्ताव भेजा।

इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। आरोपितों ने खुद को ब्लैक राक कंपनी का मैनेजर बताते हुए ग्रुप में दिए निर्देश के अनुसार अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करने को कहा।

आईडी लॉक होने का डर दिखाकर मांगे रुपये

पीड़ित ने 21 अक्टूबर को बताए गए बैंक खाते में 88 हजार 640 रुपये ट्रांसफर किए। शुरुआत में उन्हें निवेश पर लाभ दिखाया गया। जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनकी आईडी लॉक होने की बात कही और उसे अनलॉक कराने के नाम पर 1.50 लाख रुपये जमा करने को कहा।

इसके बाद पीड़ित ने 26 अक्टूबर को दो बार में कुल 74 हजार 250 रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर किए। इनमें एक भुगतान उनके खाते से और दूसरा उनकी पत्नी के खाते से किया गया।

रकम मिलते ही ग्रुप से किया बाहर

रकम प्राप्त होने के बाद आरोपितों ने पीड़ित से संपर्क करना बंद कर दिया और उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से भी बाहर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक इस पूरे मामले में उनसे कुल 2,37,140 रुपये की ठगी हुई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी के ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन से जुड़े विवरणों की जांच की जा रही है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos