Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई में टीम केशरी की विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दुर्ग की टीम ने मारी बाजी

State Head - Kishor
State Head - Kishor
22 Views 5 Min Read 0 Comments
भिलाई में टीम केशरी की विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दुर्ग की टीम ने मारी बाजी

 

 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

सांसद विजय बघेल ने विजेता टीम को दिया ₹55,555 का नगद पुरस्कार

भिलाई। सिविक सेंटर भिलाई में टीम केशरी द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छठवें वर्ष विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दुर्ग-भिलाई क्षेत्र की कई युवा गोविंदा टोलियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान पूरा सिविक सेंटर परिसर कृष्ण भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और दर्शकों की तालियों के बीच गोविंदा टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे और प्रतिभागी टीमों का उत्साह बढ़ाते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति गीरवर बंटी साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल एवं पूर्व भाजयुमो महामंत्री भोला साहू मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए ₹55,555 का आकर्षक नगद पुरस्कार रखा गया था। कड़े मुकाबले के बाद दुर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ऊंची मटकी फोड़कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। सांसद विजय बघेल ने विजेता टीम को अपने हाथों से नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले मटकी फोड़ जैसे कार्यक्रम युवाओं में उत्साह, साहस, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने टीम केशरी को लगातार छठवें वर्ष भव्य आयोजन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के आयोजक रोहन सिंह, ध्रुव पाण्डेय एवं राहुल गजभिए ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागी गोविंदा टोलियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos