✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट हेड रिपोर्टर – किशोर कुमार
भिलाईनगर। भिलाईनगर थाना पुलिस ने 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन से लगे कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 1 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सूरज ताण्डी (29 वर्ष), निवासी 32 बंगला उड़िया बस्ती भिलाईनगर, दीपक दास उर्फ सिब्बु (26 वर्ष) और महेश ताण्डी (23 वर्ष), दोनों निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान सूरज ताण्डी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई, जबकि दीपक दास और महेश ताण्डी के पास से एक-एक जिंदा कारतूस मिला।
पुलिस ने आरोपितों से हथियार और कारतूस रखने के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
हथियार का स्रोत खंगाल रही पुलिस
तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों के पास अवैध पिस्टल कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हुए हैं।
इसके साथ ही पुलिस आरोपितों के संभावित आपराधिक संपर्कों और पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!