Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई निगम ने दो दिनों में हटाए 1009 बैनर-पोस्टर, शहर की सुंदरता बनाए रखने अभियान जारी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
59 Views 5 Min Read 0 Comments
भिलाई निगम ने दो दिनों में हटाए 1009 बैनर-पोस्टर, शहर की सुंदरता बनाए रखने अभियान जारी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर अनाधिकृत रूप से लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 4 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक निगम के सभी जोनों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1009 बैनर-पोस्टर हटाए गए।

 

निगम द्वारा की गई कार्रवाई का जोनवार विवरण इस प्रकार है— जोन-1 में 117, जोन-2 में 310, जोन-3 में 165, जोन-4 में 363 और जोन-5 में 54 बैनर-पोस्टर हटाए गए। इस तरह दो दिनों में कुल 1009 अनाधिकृत बैनर-पोस्टर हटाए गए।

 

नगर निगम के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, विद्युत पोल, डिवाइडर सहित अन्य स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए प्रचार सामग्री को हटाने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

निगम ने नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं से अपील की है कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति बैनर-पोस्टर अथवा अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगाने की अपील की गई है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos