Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई नगर: रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 1.26 किलो गांजा जब्त

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026। दुर्ग पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। थाना भिलाई नगर और ACCU की संयुक्त टीम ने रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास दबिश देकर गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

1.26 किलो गांजा और मोबाइल जब्त

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरि देशमुख (20 वर्ष), निवासी बजरंग नगर, कुंदरा पारा, गौरा चौरा, थाना दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

 

इसके अलावा गांजा बिक्री में इस्तेमाल किया जा रहा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।

 

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास एक युवक गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर 01 अक्टूबर 2026 को थाना भिलाई नगर और ACCU की टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखी एक पुरानी बोरी के अंदर प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा बरामद हुआ।

 

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भिलाई नगर में धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और गांजा सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos