भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे के सरकारी वाहन पर पथराव कर शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे महापौर के ग्राम गनियारी स्थित निवास के बाहर हुई। मामले में भिलाई-3 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव के ही निखिल टंडन को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार महापौर का सरकारी वाहन क्रमांक CG 07 CU 9918 उनके गनियारी स्थित निवास के बाहर खड़ा था। सुबह अचानक तेज आवाज सुनाई देने पर महापौर और उनके परिजन घर से बाहर निकले। जांच करने पर वाहन की पिछली सीट का शीशा टूटा हुआ मिला।
इसके बाद निवास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक वाहन पर पत्थर मारते हुए दिखाई दिया, जिसका हुलिया गनियारी निवासी निखिल टंडन से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।
घटना की सूचना महापौर के पीएसओ और वाहन चालक ने तत्काल भिलाई-3 थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए निखिल टंडन को हिरासत में लिया।
फिलहाल वाहन पर पथराव करने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!