Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई के पांच बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन, 27 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
62 Views 5 Min Read 0 Comments
भिलाई के पांच बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन, 27 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

छत्तीसगड़ भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार पार्षद रह चुके और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का बुधवार को निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही भिलाई के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

वशिष्ठ नारायण मिश्रा लंबे समय से सार्वजनिक जीवन और शहर की राजनीति में सक्रिय रहे। सहज व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और राजनीतिक सक्रियता के चलते उन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन को भिलाई के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

 

उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक साथियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

 

27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार

 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वशिष्ठ नारायण मिश्रा का अंतिम संस्कार 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

 

शोकाकुल परिजनों और समर्थकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos