Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भिलाई के 70 वार्डों में चुनावी तैयारियों को भाजपा ने दी धार, बूथ सशक्तीकरण पर जोर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

भिलाई। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कला मंदिर, सिविक सेंटर में भिलाई नगर निगम के सातों मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 70 वार्डों में संगठन को मजबूत करने, बूथ समितियों को सक्रिय करने और घर-घर संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी रामजी भारती, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, खादी बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडेय, सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रभारी इंद्रजीत गोल्डी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पवन साय ने घर-घर संपर्क पर दिया जोर

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि चुनावी तैयारी एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ एवं मोहल्ले के प्रत्येक परिवार तक पहुंचने, मतदाता सूची का बूथवार अध्ययन करने तथा बूथ समितियों को सक्रिय करने पर जोर दिया।

अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों के लिए कार्ययोजना पर दिया जोर

प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने वार्ड एवं बूथ स्तर पर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी 70 वार्डों में संगठन को मजबूत करने के लिए जुटने की बात कही।

भूपेंद्र सवन्नी ने सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाने की बात कही

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रेम प्रकाश पांडेय ने दिया ‘परिक्रमा, पराक्रम’ का मंत्र

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच रहने और पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।

विजय बघेल ने बूथ समन्वय मजबूत करने पर दिया जोर

सांसद विजय बघेल ने बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

बैठक के दौरान वार्डवार प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही बूथ समितियों को सक्रिय करने और आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos