✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर कोसानाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुपेला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर NH-53 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता को सामने ला दिया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!