✍️ गांधी लाल साहू
जिला रिपोर्टर – जांजगीर-चांपा
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा चंद्रा ने बढ़ाया विद्यालय का मान, डीडीएस स्कूल परिवार ने किया सम्मानित
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमाण-पत्र और शील्ड देकर किया गया सम्मान
बिर्रा। डीडीएस स्कूल बिर्रा की कक्षा आठवीं की होनहार छात्रा स्नेहा चंद्रा ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा प्रार्थना सभा में प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित विद्यालय, विकासखंड एवं जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें 03 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री सेजेस क्रमांक-01, जांजगीर में प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर डीडीएस स्कूल बिर्रा परिवार ने प्रार्थना सभा में स्नेहा को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्राचार्य सुनील कुर्रे, प्रधानपाठिका श्रीमती तिग्गा मैम, रामकुमार सिदार, रम्हैया लाल कश्यप, सुशील देवांगन, देवकी साहू, पाण्डेय सर सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!