Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

Admin
Admin
54 Views 5 Min Read 0 Comments
भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

बगीचा। शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों, उसके सामाजिक एवं मानवीय दुष्परिणामों तथा विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष और पीड़ा से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव रंजन तिग्गा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं संचालन में महाविद्यालय की लाइब्रेरियन श्रीमती गीतांजलि शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. राजीव रंजन तिग्गा ने भारत विभाजन की पृष्ठभूमि, उसके सामाजिक एवं मानवीय प्रभाव तथा वर्तमान पीढ़ी के लिए इससे मिलने वाली सीख पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास को समझते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी रानी कुजूर ने भारत विभाजन विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाजन के दौरान आम नागरिकों को झेलनी पड़ी कठिनाइयों और राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में साक्षी रानी कुजूर ने प्रथम, वरुथिनी परते ने द्वितीय तथा मोनिका भगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद कुमार नेताम ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों तथा भारत विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos