Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भानुप्रतापपुर में तीन दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन, 553 महिला एवं पुरुषों के बनाए गए ड्राइविंग लाइसेंस।

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
भानुप्रतापपुर में तीन दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन, 553 महिला एवं पुरुषों के बनाए गए ड्राइविंग लाइसेंस।

 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

जिला रिपोर्टर 
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन


🟪भानुप्रतापपुर में तीन दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन, 553 महिला एवं पुरुषों के बनाए गए ड्राइविंग लाइसेंस।

🟪आम नागरिकों की सुविधा एवं यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने कांकेर पुलिस की पहल, शिविर में महिलाओं की रही उल्लेखनीय भागीदारी।

🔳पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

🔳दिनांक 16.11.2026 से 18.11.2026 तक थाना भानुप्रतापपुर परिसर एवं मंगल भवन में आयोजित इस शिविर में परिवहन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया का लाभ उठाया।

🔳शिविर की विशेष उपलब्धि महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कुल 553 हितग्राहियों में 375 महिलाएं एवं 178 पुरुष शामिल रहे। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। यह महिलाओं में बढ़ती जागरूकता, आत्मनिर्भरता तथा यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का सकारात्मक संकेत है।

🔳तीन दिवसीय शिविर की उपलब्धि
- महिला हितग्राही – 375
- पुरुष हितग्राही – 178
- कुल बनाए गए ड्राइविंग लाइसेंस – 553

🔳इस शिविर के आयोजन से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हुई। साथ ही, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन संचालन करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

📢कांकेर पुलिस की अपील
 आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करें, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन को अपनी आदत बनाएं। आपकी सतर्कता ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos