Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने शहर के विभिन्न निर्माण विकास कार्यों का किया निरीक्षण

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने शहर के विभिन्न निर्माण विकास कार्यों का किया निरीक्षण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने शहर के विभिन्न निर्माण विकास कार्यों का किया निरीक्षण

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने मंगलवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। शहर के धरमपुरा में विश्वविद्यालय परिसर में 11 करोड़ की लागत से आधुनिक रूप से बस्तर के युवाओं के लिए नालंदा परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने नालंदा परिसर के निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया साथ ही चल रहे कार्यो का संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर नालंदा परिसर का निर्माण तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा जगदलपुर शहर में आधुनिक रूप से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें हमारे बस्तर के युवाओं को बेहतर माहौल में प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए उपयुक्त परिसर उपलब्ध होगा। हमारे युवा वर्तमान के आधुनिक, डिजिटल शिक्षा, शांत अध्ययन वातावरण के बीच अपने भविष्य की कहानी गढ़ सकेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा 11 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमे एक साथ 500 विधार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। बस्तर के युवाओं को नालंदा परिसर के माध्यम से बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा के रूप में उपयुक्त परिसर उपलब्ध होगा। नालंदा परिसर में आधुनिक लाईब्रेरी, आधुनिक स्टेडी जोन,बुक्स , गार्डन, कैफेटेरिया, फ्री वाई फाई एवं सुविधा हमारे बस्तर के युवाओं को मिलेगा। 
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने धरमपुरा पीजी कालेज परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम लागत 11 करोड़ 76 लाख रुपए से कार्य किया जा रहा है जिसका निरीक्षण कर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। ऑडिटोरियम निर्माण से शहर में रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 
वहीं पीजी कालेज परिसर में निर्माणाधीन 10 नग स्मार्ट क्लास रूम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कालेज परिसर में लागत  02 करोड़ 68 लाख रुपए से सर्वसुविधा युक्त स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य लगातार तेजी गति से चल रहा है।
तत्पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने पल्ली नाका चौक से अग्रेसन चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर सहित लाइट निमार्ण कार्यो का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं बस्तर विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन एवं एकादमिक भवन का कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

 इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पानीग्राही, पीएचई सभापति सुरेश गुप्ता, पार्षद नरसिंह राव, आयुक्त श्री प्रवीण कुमार वर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यपालन अभियंता भावेश सिंह,उप अभियंता नितेश जायसवाल,दीपांशु देवांगन,दिलीप मरकाम, एवं आरेद्र सिंह, रितेश सिन्हा, एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos