Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

भाजपा ने गरियाबंद में किया 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' संकल्प के साथ जनसभा और पदयात्रा का आयोजन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर - जागेश्वर पटेल, गरियाबंद

 

*गरियाबंद, 30 अक्टूबर 2026 -* भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के संकल्प के साथ विशाल जनसभा एवं भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी मैदान में आयोजित विशाल आमसभा से हुआ। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित होना चाहिए तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसी संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा जनता के बीच भ्रम और आशंकाएं फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूची आवश्यक है।

 

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना प्रत्येक राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता, भ्रम और अव्यवस्था फैलाना उचित नहीं है। लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध संगठन है। विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को गुमराह करना उचित नहीं है।

 

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक मतदाता और जिम्मेदार नागरिक होते हैं। जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, बिंद्रानवागढ़ प्रभारी नेहरू निषाद और पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने भी सभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का संघर्ष स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध की आड़ में अराजकता को बढ़ावा देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

 

पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित है और संगठन की एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना होगा।

 

*गांधी मैदान से सिविल लाइन तक निकली पदयात्रा*

 

आमसभा के पश्चात हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारों के साथ विशाल पदयात्रा में शामिल हुए। गांधी मैदान से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिविल लाइन तक पहुंची। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान तथा राजनीतिक अराजकता के विरोध का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने किया तथा डॉ. रामकुमार साहू ने आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश साहू, प्रदेश सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ मुरलीधर सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथी मांझी, जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, ईश्वर साहू, पादू लोचन जगत, केसरी ध्रुव, डॉ मनीष सिन्हा, सुरेंद्र सोनटके, सरिता ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, महेश यादव, शोभाचंद्र पात्र, हल मन धुर्वा, सुमित परख, जगमोहन नेताम, रिकेश साहू, भगवानों बेहरा, नवीन मांझी, भोजराम सिन्हा, गोपी ध्रुव, अरविंद तिवारी, आईटी प्रदेश सह प्रभारी सागर मायणी, अमित बखरिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, मिलेलेश्वरी साह, रेणुका साहू, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos